हरियाणा से दोस्त के साथ घूमने आया युवक गंगा नदी में डूबा,पुलिस व एसडीआरएफ ने शुरू सर्च ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश। रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा (25) निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।
आनंद के दोस्त व स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर एसडीआरएफ व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे के सर्चिंग के दौरान कोई पता नहीं चल सका। कहा कि अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की जाएगी। बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों युवक ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें