Ad

अल्मोड़ा के द्वाराहाट जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच….

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के भांसीकफलानी जंगल में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाई से कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, युवकों की सूझबूझ से....

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है। लंबे समय तक जंगल में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की ऋषिकेश में युवाओं से सीधी बात, युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन......

पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जोशी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भी महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्दूचौड़ में जंतर-मंतर लाठीचार्ज की गूंज, कांग्रेस का हल्लाबोल; धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला..

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें