धामी सरकार का विकास पर बड़ा फोकस, तीन जिलों को मिले ₹5.19 करोड़ से अधिक

ADVERTISEMENTS Ad

धारचूला में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कोटद्वार में सुधरेगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, खटीमा में लगेंगे 300 हैंडपंप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के तीन जनपदों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से पर्यटन विकास, शहरी प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, पांच टीमों ने एक साथ संभाला मोर्चा, कई कर्मचारी मिले नदारद...

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रेक रूट और व्यू प्वाइंट विकसित करने के लिए ₹88.79 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके तहत प्रथम चरण में ₹53.27 लाख की धनराशि जारी करने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....

वहीं, पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹344.04 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल स्थापित करने, नई विद्युत लाइन बिछाने और आवश्यकतानुसार लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹137.61 लाख जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के खेल पर SSP मंजूनाथ टी.सी. का शिकंजा, दो टूक चेतावनी—मुश्ताक हो या ज्योति, कोई नहीं बचेगा, देखें पूरी अपडेट...

इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से 300 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री ने ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन, शहरी सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें