लालकुआं:- बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक सजेगा लोकसंस्कृति का भव्य मंच, लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा लोकथात महोत्सव-2026

ADVERTISEMENTS Ad

तीन दिवसीय महोत्सव में प्रदेश की लोकभाषा, लोककला और पारंपरिक संस्कृति की दिखेगी झलक, पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे मुख्य अतिथि

बिन्दुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकभाषा और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिन्दुखत्ता की ओर से 21 से 23 नवंबर तक तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड के अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति को समर्पित रहेगा।

समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकभाषा, लोककला, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोकसंगीत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा के अतुलनीय सांस्कृतिक योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

तीन दिन अलग-अलग अतिथियों की रहेगी मौजूदगी

महोत्सव के प्रथम दिन 21 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

22 नवंबर को दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीवान सिंह रावत शिरकत करेंगे। इस दिन विशिष्ट अतिथियों के रूप में जीतेंद्र तुम्बड़ियाल, श्रीमती खुशबू जोशी सिगाड़ी, श्री राकेश जोशी एवं श्री रोशन पांडेय की उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज...

वहीं, 23 नवंबर को महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दिन पूर्व फौजी ललित मोहन जोशी, इंद्र आर्या एवं श्रीमती ममता आर्या अपनी शानदार लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

समिति ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवाओं, बुद्धिजीवियों, संस्कृति प्रेमियों एवं उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। समिति का कहना है कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है और उत्तराखंड की लोकभाषा एवं लोककलाओं को जीवंत रखने के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

समिति ने इस आयोजन को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

हमारी भाषा, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान — लोकथात महोत्सव हमारी शान।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें