देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा सफेद बाघ ‘तेजस’ का आकर्षण, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण; कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्री

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के लिए तैयार किए गए बाड़े का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सफेद बाघ को पर्यटकों के दीदार के लिए समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेजस’ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का नया अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल है। यहां हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है। ऐसे में इसके आने से पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का विकास पर बड़ा फोकस, तीन जिलों को मिले ₹5.19 करोड़ से अधिक

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले बच्चों के लिए मुफ्त भ्रमण की व्यवस्था की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नई व्यवस्था से युवाओं को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण के महत्व को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर केवल मनोरंजन और पर्यटन का स्थल नहीं है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं को प्रकृति, वन्यजीवों तथा पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन कायम रखते हुए प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता को प्राकृतिक धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान, 10 सीज...

कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें