Ad

देवभूमि में पहली बार पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, CM धामी ने किया भव्य शुभारंभ

पुष्कर सिंह धामी ने आज ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिलने पर गर्व व्यक्त किया। वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के पुलिस और अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि में स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं, साथ ही राज्य को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शादी करने जा रहे हैं तो ऐसे मिलेगा सिलेंडर, DM ललित मोहन रयाल ने जारी किए अहम निर्देश...

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का अल्टीमेटम—अपराध छोड़ो या नैनीताल

धामी ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और नदी बचाव जैसे कार्यों में भी बेहद उपयोगी होते हैं और कई बार जीवन रक्षक साबित होते हैं।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी निवासी नन्हे खिलाड़ी ने इस खेल में दिखाया दम, महज 7 वर्ष में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, देवभूमि का भी बढ़ाया मान, देखें रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अपनी क्षमता साबित की है और अब राज्य देवभूमि के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

सम्बंधित खबरें