हल्द्वानी:- 19 वर्षीय छात्रा की फास्ट फूड खाने से दर्दनाक मौत, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी न्यूज- नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 19 वर्षीय मीनू मौर्या, जो एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी, की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मीनू शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर तक घर लौट आई। घर लौटने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द और जलन की शिकायत हुई, साथ ही लगातार उल्टियां भी होने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन हालत और गंभीर हो जाने पर उसे तुरंत सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

परिजनों के अनुसार, रास्ते में मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते समय उसने मोमो खाए थे, जिसके बाद से ही उसे अजीब महसूस होने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

इस मामले में कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें