हल्द्वानी: (बड़ी खबर) गौला खनन में 2010 से पूर्व पुराने व अनफिट पंजीकृत वाहनों को किया जाएगा निरस्त…… जाने पूरी अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad

खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि दिनांक 15.04.2025 को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए उक्त वाहनों की फिटनेस की जॉच कर अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि खनन कार्य हेतु लगे हुए वर्ष, 2010 से पूर्व पुराने पंजीकृत वाहनों की सूची इस कार्यालय को अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे की सम्भागीय तकनीकी निरीक्षक (प्रावधिक) हल्द्वानी के साथ संयुक्त जॉच कर खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

सम्बंधित खबरें