Ad

लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर….

लालकुआं। नेशनल हाईवे-109 पर लालकुआं से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घर से पंतनगर मेला देखने के लिए निकला था।

जानकारी के अनुसार अनिल पवार (27), पुत्र प्रहलाद पवार, निवासी बेरीपड़ाव, स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर से पंतनगर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-109 पर लालकुआं से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें