Ad

कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा…..

SSP मंजूनाथ के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था, शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की राह आसान करने का माध्यम

नैनीताल। प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के बीच नैनीताल पुलिस ने यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं लागू कीं। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाले रखा। पुलिस के अनुसार अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन कर चुके हैं, जबकि श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने यातायात दबाव कम करने के लिए शटल सेवा को प्रभावी माध्यम बनाया है। विकास भवन भीमताल, भवाली चौराहा और सेनेटोरियम से लगातार शटल बसों एवं टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालु अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंच रहे हैं। इससे कैंची धाम तक वाहनों की अनावश्यक भीड़ पहुंचने से रोकने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

दर्शन के बाद भी व्यवस्थित निकासी

कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद लगातार और व्यवस्थित तरीके से वापस भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस के अनुसार शटल और डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के चलते फिलहाल श्रद्धालुओं को जाम अथवा भीड़ संबंधी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

कई स्तरों पर तैनात है पुलिस बल

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार सहित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी, सीपीयू और पीएसी समेत पर्याप्त पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ग्राउंड पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुसार वाहनों का संचालन कराया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं से शटल सेवा इस्तेमाल करने की अपील

नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और धाम तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करें। पुलिस ने कहा कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करने से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

नैनीताल पुलिस का कहना है कि कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवाजाही और सुगम दर्शन के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में भी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें