हल्द्वानी:- 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा, ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा-2026’ का भव्य आगाज….

ADVERTISEMENTS Ad

36 घंटे के हैकाथॉन में 32 टीमें खोजेंगी तकनीकी समस्याओं के समाधान, रोबोटिक्स व साइबर सुरक्षा की कार्यशालाओं ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा-2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तकनीक, नवाचार और रचनात्मकता के संगम के रूप में आयोजित इस फेस्ट के पहले ही दिन विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, साइबर सुरक्षा और तकनीकी नवाचार से जुड़ी गतिविधियां युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस ने ‘टेक गीक्स’ समूह के सहयोग से इस टेक फेस्ट का आयोजन किया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहानी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक कौशल और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक का उपयोग समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंकों की लापरवाही पड़ी भारी तो भरना होगा पूरा हर्जाना!... देखें पूरी अपडेट...

रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा की कार्यशालाओं ने खींचा ध्यान

टेक फेस्ट के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी कार्यशालाओं और विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन किया गया। इंडिया स्टेम फाउंडेशन, गुरुग्राम के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित रोबोटिक्स वर्कशॉप विशेष आकर्षण रही। इसमें वरिष्ठ रोबोटिक्स इंजीनियर गजराज सिंह, विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र आदित्य प्रजापति और अलेश्वरम वंशी तेजा ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और आधुनिक तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के अपने अनुभव भी साझा किए।

वहीं साइबर सुरक्षा पर आयोजित विशेष सत्र में भीमताल परिसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अंश ढींगरा ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर खतरों से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए।

विज्ञान प्रदर्शनी में दीप्ति पब्लिक स्कूल की टीम ने मारी बाजी

विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 16 टीमों ने अपने मॉडल और नवाचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दीप्ति पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। टीम में गौरी जोशी, आदित्य शर्मा, ध्रुव सिंह और मान्या तंवर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में बनेगा ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश...

स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दस की टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर 2,000 रुपये तथा सिटी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा नौ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 1,000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। सिंथिया सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोडिंग प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल और बीएलएम अकादमी का दबदबा

कोडिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं जूनियर वर्ग में बीएलएम अकादमी के विद्यार्थियों ने तीनों शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5,000, 3,000 और 1,000 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

36 घंटे का हैकाथॉन बना टेक फेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण

इनोविस्टा-2026 का सबसे बड़ा आकर्षण 36 घंटे का लगातार चलने वाला हैकाथॉन है। इसमें 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जो लगातार 36 घंटे तक विभिन्न वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान तैयार करने में जुटी हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। हैकाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को टीमवर्क, समस्या समाधान और तकनीकी नवाचार का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंकों की लापरवाही पड़ी भारी तो भरना होगा पूरा हर्जाना!... देखें पूरी अपडेट...

30 स्टॉल, ई-स्पोर्ट्स और लकी ड्रॉ से मनोरंजन का भी तड़का

तकनीकी गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के मनोरंजन और उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए परिसर में 30 फूड, गेमिंग और क्राफ्ट स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी व्यवसाय प्रबंधन, टीमवर्क, आयोजन क्षमता और ग्राहक संवाद जैसे व्यावहारिक अनुभव हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं, रील शूटिंग गतिविधियां और 1.5 लाख रुपये का लकी ड्रॉ भी आयोजन के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका नेहा शर्मा ने बताया कि इनोविस्टा-2026 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक तकनीक से जोड़ना, उनकी रचनात्मक सोच विकसित करना और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन एक नवंबर तक जारी रहेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वरी सिंह राजपूत, कुलजिंदर सिंह बुमराह, कमलेश पडालिया, इवेंट कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों और आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टेक फेस्ट के पहले दिन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्पष्ट कर दिया कि युवा पीढ़ी तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें