लालकुआं की बेटियों का वैज्ञानिक धमाका! मॉडलों में दिखाई भविष्य की तस्वीर, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बढ़ाया उत्साह….

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया शुभारंभ, छात्राओं के मॉडलों की सराहना; विद्यालय की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

लालकुआं। राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, लालकुआं में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों और परियोजनाओं ने अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मण खाती ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनकी मेहनत, प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/नैनीताल:- रामलीला के मंच से साइबर ठगों पर प्रहार, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल से जन-जन तक पहुंच रहा जागरूकता का संदेश, देखें......

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मण खाती ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें नई चीजें सीखने तथा भविष्य में बेहतर उपलब्धियां हासिल करने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय में विकास कार्यों का भी किया जिक्र

मुख्य अतिथि लक्ष्मण खाती ने कहा कि सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से विद्यालय में पूर्व में हाईटेक शौचालय और भोजन गृह सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिंदुखत्ता:- नवरात्रि पर इंसानियत की मिसाल! कैंसर पीड़ित पिता के इलाज के लिए हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट बना सहारा....

उन्होंने विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद के संज्ञान में लाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी हासिल करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/नैनीताल:- रामलीला के मंच से साइबर ठगों पर प्रहार, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल से जन-जन तक पहुंच रहा जागरूकता का संदेश, देखें......

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सेतिया, समाजसेवी वीरेंद्र कोरंगा, विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा बिष्ट, राजेंद्र पडियार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें