बिन्दुखत्ता: पड़ोस में कार्यक्रम में सम्मिलित होने गई महिला, घर से नगदी और जेवर की हुई चोरी….. जाँच में जुटी पुलिस……जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – यहाँ घर से 3 घंटे के लिए पड़ोस में नामकरण संस्कार में शामिल होने गई महिला के मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवराज एवं नगदी चोरी करके पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल उत्पन्न कर दिया है। उक्त महिला का पूरा परिवार महानगरों एवं विदेश में नौकरी करता है।

जानकारी के अनुसार लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 में घर से कुछ दूरी पर नामकरण में अपने जेठ के यहां गई महिला की गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर में लगभग आधा दर्जन ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली। वही पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजयनगर द्वितीय गांव में निवास करने वाली पार्वती कोरंगा के पति प्रताप सिंह कोरंगा दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि उनके दो बेटे जिसमें एक बेटा विदेश बहरीन में है, जबकि दूसरा बेटा जयपुर में कार्यरत है। वही महिला बिंदुखत्ता में अकेले ही रहती है, आज प्रातः 11 बजे वह गांव में ही रहने वाले अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर में ताला लगा कर गई थी। जब वो दोपहर को 2:30 बजे अपने घर को वापस लौटी तो मुख्य द्वार समेत घर में लगे तमाम ताले तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा तब तक लॉकर के अंदर से लगभग साढे 13 तोला सोने के जेवरात एवं 45000 नगदी तथा अन्य कई एफडीआर निकाल कर ले गए थे, घर के भीतर चोरों द्वारा सामान को इधर-उधर फेंकने एवं जेवराज चोरी हो जाने से महिला संन्न रह गई, उसने तत्काल ही 112 में कॉल करके घटना की जानकारी दी, इसके बाद मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल एवं बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

उन्होंने घटना की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि उन्होंने चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें