Ad

लालकुआँ/हल्द्वानी :- जनता चैन से सोएगी, अपराधी जेल में रहेंगे—SSP मंजूनाथ का सख्त संदेश फिर हुआ साबित, इतनी वारदातों को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार, देखें वीडियो….

लालकुआं (नैनीताल): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार कर सात दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2.28 लाख से अधिक की नकदी, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 24 मई, 9 जून और 15 जून 2026 को लालकुआं क्षेत्र में बंद दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:- ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद, देखें वीडियो...

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, मुखबिर तंत्र की सहायता और लगातार सुरागरसी के बाद 26 जून 2026 को मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लालकुआं के 4, मुखानी के 2 और काठगोदाम के 1 चोरी के मामलों का खुलासा किया। आरोपियों ने दुकानों के ताले तोड़कर गल्लों से नकदी चोरी करने और एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात भी कबूल की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश; आपदा और जलभराव से निपटने की तैयारियां समय पर पूरी करने के आदेश

बरामदगी

  • ₹2,28,200 की चोरी की नकदी
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04L-3095)
  • चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹16,000)

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता था और नकदी चोरी करता था, जबकि उसका साथी राजू बहादुर बाहर निगरानी रखता था। चोरी की रकम दोनों नशे और अन्य खर्चों में उड़ा देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत: रात के अंधेरे में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार… एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई..... देखें वीडियो।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट की तैयारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके साथी राजू बहादुर के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ अब कुल 45 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

इस उल्लेखनीय सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें