देवभूमि के इस जिले में ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या का मामला आया सामने

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की – हरिद्वार जिले के रुड़की में एक ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को युवक का शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंधा मिला। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ है साथ ही उसके गले में बेल्ट बंधी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक मुन्ना ई रिक्शा चलाता था। वह गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव का रहने वाला था। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पन्नी में बंधा एक शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव काली पन्नी से लिपटा हुआ था। सिर को भारी पत्थर से कुचला हुआ था। वहीं, पहचान मिटाने के लिए शरीर पर तेजाब भी डाला हुआ था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें