कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! वीकेंड पर दो दिन बदलेगा रूट, देखें अपडेट…..

ADVERTISEMENTS Ad

10 और 11 अक्टूबर को भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए दो स्थानों पर पार्किंग और शटल सेवा की सुविधा

नैनीताल। वीकेंड के दौरान बाबा नीब करौरी महाराज के धाम कैंची में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों के आवागमन, पार्किंग और शटल सेवा को लेकर विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के आर्थिक रूपांतरण पर ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन...

पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं, केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जाने वालों के लिए बदला रूट

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर से मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों को लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए गंतव्य तक जाना होगा। रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

इसी तरह हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी से डायवर्ट कर मुक्तेश्वर और रामगढ़ के रास्ते भेजा जाएगा।

निजी वाहन लेकर कैंची धाम जाने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था

बाहरी जनपदों और राज्यों से भीमताल के रास्ते निजी वाहनों से कैंची धाम पहुंचने वाले पर्यटकों को अपने वाहन भीमताल स्थित विकास भवन पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से श्रद्धालुओं को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं, गेठिया और नैनीताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी कैंची धाम मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

टैक्सी और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी तथा दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल सेवा की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

पुलिस का उद्देश्य वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें