Ad

उत्तराखंड: ईद उल अजहा की नमाज के बाद, यहाँ दिल दहलाने वाली वारदात, युवक का गला रेत की निर्मम हत्या, स्वयं पहुँचा कोतवाली… जाने पूरा मामला…

  • ईद उल अजहा की नमाज के बाद दिल दहला देने वाली घटना
  • एक युवक की गला रेतकर हत्या

रुड़की – मंगलौर में एक युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद स्वयं कोतवाली पहुंच गया। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी और उसे शक था कि मृतक ने ही उसके बेटे को मारा है। 

जहां मंगलौर में लोग ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे। वहीं एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा।वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। और उसे शक था कि साहिल ने उसे डूबाकर मारा है। वहीं पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें