Ad

नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ईद की नमाज के लिए डीएसए मैदान में मिली अनुमति, प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश……

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के डीएसए फ्लैट्स मैदान में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए नमाज की अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने प्रशासन, पुलिस और संबंधित कमिटी को कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

मामला अंजुमन इस्लामिया कमिटी की ओर से दायर याचिका से जुड़ा था। कमिटी की ओर से कहा गया कि पिछले करीब 100 वर्षों से नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में ईद की नमाज अदा की जाती रही है और कभी भी कानून व्यवस्था जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, SSP मंजुनाथ टीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुहेल सिद्दीकी ने न्यायालय को बताया कि पहले डीएसए की ओर से नमाज की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा एसडीएम द्वारा भी अनुमति आवेदन खारिज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राज्यपाल तक शानदार सफर, अब पद्मभूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, शिक्षा से राजनीति तक छोड़ी गहरी छाप

सुनवाई के दौरान यह भी तर्क दिया गया कि फ्लैट्स मैदान नैनीताल का प्रमुख और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अनुमति निरस्त होने से धार्मिक विवाद की स्थिति पैदा हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- बकरीद और पर्यटन सीजन को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, SSP मंजुनाथ टीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अंजुमन इस्लामिया कमिटी को डीएसए फ्लैट्स/जिमखाना मैदान में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ईद की नमाज अदा करने की अनुमति प्रदान कर दी। साथ ही प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए गए कि ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए।

सम्बंधित खबरें