लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: 18वें चरण के बाद तस्वीर लगभग साफ, कई पदों पर मुकाबला अभी भी रोचक

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव के 18वें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद कई पदों पर उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने नरेश चौधरी पर 314 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद पर मुकाबला अभी भी दिलचस्प बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट 599 मतों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि नरेश चौधरी को 285 मत मिले हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 450 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 477 मत लेकर सुजीत कुमार गिरी (374) से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

महामंत्री पद के लिए नंदन सिंह राणा 474 मतों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि अमजद खान को 409 मत प्राप्त हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 468 मतों के साथ सबसे आगे हैं। संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता ने 479 मत हासिल कर करीम खान पर मजबूत बढ़त बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

मतगणना के अंतिम चरणों की ओर बढ़ते चुनाव में अब सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जहां कुछ पदों पर स्थिति लगभग स्पष्ट दिख रही है, जबकि कुछ मुकाबलों में अभी भी उलटफेर की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें