देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समाई इनोवा, 2 की मौत, कई यात्रियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से फिसलकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन नदी के तेज बहाव में पूरी तरह डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में सात से अधिक लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की तीन टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। अब तक दो शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश लगातार जारी है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, अलकनंदा नदी का तेज बहाव, गहरी खाई और दुर्गम भूभाग बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बन रहे हैं। लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में लगी हुई है। प्रशासन ने आसपास के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें