लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में तस्वीर साफ होने लगी, 17वें चरण के बाद कई पदों पर बढ़त मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव में मतगणना का 17वां चरण पूरा होने के बाद कई पदों पर उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपनी बढ़त को और बढ़ाते हुए 572 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 263 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 424 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। इस पद पर विशाल झा को 242 तथा मनोज मौर्या को 119 वोट प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। विनोद पांडे 457 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 345 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

महामंत्री पद पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नंदन सिंह राणा 449 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि अमजद खान को 386 वोट प्राप्त हुए हैं।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 439 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। किशन भट्ट को 201 तथा भुवन सिंह बिष्ट को 168 वोट मिले हैं।

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता ने 455 वोट हासिल कर मजबूत बढ़त बनाई हुई है, जबकि करीम खान को 259 वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

मतगणना के आगामी चरणों पर अब सभी प्रत्याशियों और व्यापारियों की निगाहें टिकी हुई हैं। जैसे-जैसे मतगणना अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है, चुनावी माहौल और अधिक रोमांचक होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें