लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: छठे चरण में तस्वीर लगभग साफ, कई पदों पर कांटे की टक्कर जारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। छठे चरण की मतगणना के बाद कई पदों पर उम्मीदवारों ने मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि कुछ पदों पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है।

अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने 206 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (93 वोट) पर बड़ी बढ़त बना ली है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 159 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे विशाल झा को 82 और मनोज मौर्या को 36 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 178 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 107 वोट प्राप्त हुए हैं।

सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद पर देखने को मिल रहा है। यहां नंदन सिंह राणा को 151 और अमजद खान को 146 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच महज 5 वोटों का अंतर है, जिससे अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 144 वोट के साथ आगे हैं। भुवन सिंह बिष्ट को 73 तथा किशन भट्ट को 62 वोट प्राप्त हुए हैं।

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 160 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 125 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

छठे चरण की मतगणना के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। विशेष रूप से महामंत्री पद की कांटे की टक्कर ने व्यापारियों और समर्थकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब सभी की निगाहें आगामी चरणों की मतगणना और अंतिम परिणामों पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें