लालकुआँ:- हल्दूचौड़ में बड़ी चोरी! बंद पड़े मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर, जाँच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं: हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम दुर्गापालपुर परमा फेस-1 में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत और लोगों में रोष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमला बिष्ट का परिवार किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पूरे मकान को खंगाल डाला। चोर घर में रखे जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

आज जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना का पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

सूचना मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें