बड़ी खबर:- पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश, इस जिले में स्कूटी सवार दो युवक गधेरे में बहे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी- नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजीयाघाट रानीबाग के बीच भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी बरसाती गधेरा से अचानक आए पानी के तेज बहाव में दो स्कूटी सवार युवक बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी में सवार थे और पानी के तेज बहाव को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज सैलाब उन्हें बहा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय युवा ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और स्थानीय लोग युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। देर शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पानी भर गया है, जिससे हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। भुजीयाघाट से काठगोदाम तक भारी वाहनों और पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

जिला प्रशासन आपदा विभाग द्वारा यात्रियों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, तब तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में और बारिश भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें