Ad

हल्दूचौड़ में भाजपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां, दीपेंद्र कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति

लालकुआं/हल्दूचौड़: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्र का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

दौरे के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। महिला मोर्चा महामंत्री अंजली बिष्ट के आवास पर हुई इस बैठक में मंडल मंत्री चंद्रा भट्ट, कमला देवी सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने बूथ अध्यक्ष आनंद पलाडिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी धीरज पडियार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल मुनि से भी उनके आवास पर भेंट कर संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण व मेहनत से ही पार्टी लगातार जनता के बीच मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें