Ad

CO लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक पद पर हुईं पदोन्नत, नैनीताल पुलिस ने की पीपिंग सेरेमनी

SSP NAINITAL ने कंधे पर अलंकार लगाकर दी शुभकामनाएं,

   *क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* के *अपर पुलिस अधीक्षक* के पद पर *पदोन्नत* होने के अवसर पर *नैनीताल पुलिस द्वारा पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।*
 सर्वप्रथम *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा उनके *कंधों पर अलंकार सुसज्जित* किए गए, इसके पश्चात् उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी के पद पर रहते हुए किए गए कार्य की सराहना करते हुए, अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई।

  *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* वर्ष 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी है। अपने सेवा काल के दौरान जनपद ऊधम सिंह नगर, S.P.R., विजिलेंस तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पद पर तैनात रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

   पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी क्राईम डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल श्री हरकेश सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad

सम्बंधित खबरें