लालकुआँ में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिलाया भरोसा…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शनिवार को लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के तल्ली हल्द्वानी वार्ड संख्या-58 एवं मंडी क्षेत्र वार्ड संख्या-59 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या-58 में सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह रावत के निवास तथा वार्ड संख्या-59 में पार्षद रहीस अहमद वारसी उर्फ गुड्डू भाई के निवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। जनसंवाद के दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी स्थानीय लोगों को दी और उनसे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में संचालित की जा रही हैं और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र ने गूगल में हासिल की बड़ी कामयाबी, 61.36 लाख का मिला सालाना पैकेज...

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान सामने आई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान....

कोश्यारी ने कहा कि जनसेवा, जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वह निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें