लालकुआं:- जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान….

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने महत्वपूर्ण पहल की है। दुग्ध संघ से जुड़ी 710 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों को जनगणना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए समितियों के सचिवों को पत्र भेजकर स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खाद्य पूर्ति अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी मोहित कठायत ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, गंगा में समाई यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत और 26 घायल, मची चीख-पुकार...

बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में संचालित सभी 710 दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों, सचिवों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जनगणना का संदेश प्रत्येक दुग्ध उत्पादक परिवार तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। सटीक जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर ही सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर नियोजन और प्रभावी क्रियान्वयन कर सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा:- ढोलीगांव में मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर लगा श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, दो दर्जन गांवों के श्रमिकों को मिली बड़ी राहत

उन्होंने सभी दुग्ध समितियों के सचिवों से अपने-अपने क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों को जागरूक करने के लिए लिखित पत्र जारी करने तथा व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करने के साथ ही अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

मुकेश बोरा ने बताया कि जनपद नैनीताल में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल **https://se.census.gov.in\*\* पर जाकर मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। बाद में प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी उपलब्ध करानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) सोशल मीडिया की चमक-दमक के बीच पहाड़ की मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं की ‘डिजिटल ब्रांड’ बनीं मीना अंडोला

उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े राष्ट्रीय अभियानों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

बैठक में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू तथा प्रभारी एमआईएस जनगणना लिपिक कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें