उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, गंगा में समाई यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत और 26 घायल, मची चीख-पुकार…

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश। उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गंगा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में अब तक 8 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर पुल के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 34 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल.....

SDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो घंटे चला रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्गम परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। डीएम नितिका खंडेलवाल के अनुसार, रेस्क्यू टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अभियान पूरा किया। हादसे में जान गंवाने वाले 8 यात्रियों के शव बरामद किए गए, जबकि 26 घायलों को निकालकर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- हल्दूचौड़ में सादगी के साथ मनाया गया 10 महार रेजिमेंट का 64वां स्थापना दिवस, पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को किया नमन....

तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होने की आशंका

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सड़क पर तीखा मोड़ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय चालक मोड़ का सही अनुमान नहीं लगा पाया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का पुनर्गठन, शैलेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष और मुकुल आर्या सचिव नियुक्त....

मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासन

दुर्घटना में मृत यात्रियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन बस में सवार सभी यात्रियों का विवरण जुटाने में लगे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर यातायात सुरक्षा और तीखे मोड़ों पर सतर्कता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें