लालकुआं। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कैंडल प्रज्ज्वलित की और कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पूरे देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा, लालकुआं मंडल महामंत्री राज कुमार सेतिया, संजय अरोरा, हरेन्द्र रौतेला, कृपाल नेगी सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया तथा “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।










