Ad

देहरादून:- गणेश चतुर्थी पर सीएम धामी से मिले समाजसेवी शुभम अंडोला, भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर दी शुभकामनाएं….

हल्दूचौड़/देहरादून। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हल्दूचौड़ निवासी समाजसेवी शुभम अंडोला ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान अंडोला ने मुख्यमंत्री को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा सप्रेम भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पैनी नजर से नहीं बच पाया ‘फर्जी I.B. अफसर’, नीली बत्ती और फर्जी कार्ड के साथ दबोचा....

मुलाकात के दौरान शुभम अंडोला ने मुख्यमंत्री धामी के सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी पुष्कर सिंह धामी आम लोगों के बीच सहजता और अपनापन बनाए रखते हैं, जो उनके व्यक्तित्व की खास पहचान है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हनुमान अंश’ की Youngest Producer अनूप्रिया नागर ने कैची धाम पहुचकर लिया बाबा का आशीर्वाद, SSP मंजूनाथ टीसी से मुलाकात, कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और ‘मित्र पुलिस’ व्यवहार की जमकर तारीफ.....

अंडोला ने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हनुमान अंश’ की Youngest Producer अनूप्रिया नागर ने कैची धाम पहुचकर लिया बाबा का आशीर्वाद, SSP मंजूनाथ टीसी से मुलाकात, कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और ‘मित्र पुलिस’ व्यवहार की जमकर तारीफ.....

उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान और सफल रखें तथा उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें