लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दसवें चरण में दीवान सिंह बिष्ट का दबदबा, महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के चुनाव में मतगणना का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। दसवें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी पर बड़ी बढ़त बना ली है। वहीं महामंत्री पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच बेहद कम अंतर रह गया है।

ताजा रुझानों के अनुसार अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 336 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि नरेश चौधरी 160 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 258 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। विशाल झा को 141 और मनोज मौर्या को 68 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद पांडे 282 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 194 वोट मिले हैं। सबसे रोचक मुकाबला महामंत्री पद पर देखने को मिल रहा है, जहां नंदन सिंह राणा 249 वोटों के साथ मामूली बढ़त पर हैं, जबकि अमजद खान 243 वोटों के साथ उनके बेहद करीब बने हुए हैं। दोनों के बीच सिर्फ छह वोटों का अंतर है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 254 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भुवन सिंह बिष्ट को 117 और किशन भट्ट को 103 वोट प्राप्त हुए हैं। संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 265 वोटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि करीम खान को 112 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

दसवें चरण के बाद आए रुझानों ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें आगामी चरणों की मतगणना और अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं, जो व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें