सीपीयू हल्द्वानी की ईमानदारी की मिसाल, काठगोदाम की महिला का 23 हजार नकद व जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स सुरक्षित लौटाया

ADVERTISEMENTS Ad

सीपीयू टीम ने काठगोदाम के शीशमहल निवासी महिला का 23 हजार की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स बरामद कर वापस लौटाया

महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस टीम को कहा धन्यवाद

प्रैस नोट

आज दिनांक 28.12.25 को सीपीयू हल्द्वानी में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कानि0 विक्की कुमार को काठगोदाम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शीशमहल के पास एक पर्स रोड में गिरा हुआ मिला, जिसको खोलकर देखा तो उसमे 01 आधार कार्ड, 01 ATM कार्ड तथा 23 हजार रुपये नगद थे, जिसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को नोट कराईं गई। पर्स में मिले आधार कार्ड में सुनीता सक्सेना निवासी शीशमहल सेंट पोल स्कूल काठगोदाम का पता था। महिला के पते का मालूमात कर पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला सुनीता सक्सेना को पर्स सुपुर्द किया गया। अपने रुपए एवं दस्तावेज वापस मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई तथा महिला ने नैनीताल पुलिस एवं CPU टीम को धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

मीडिया सैल,
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें