Ad

उत्तराखण्ड:- टिहरी गढ़वाल में जंगल की आग बनी काल, आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

टिहरी गढ़वाल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पैंडुला में जंगल में लगी आग ने एक महिला की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय अंजू देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जंगल में भड़की आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही थी। आग को घरों तक पहुंचने से रोकने के लिए अंजू देवी साहस दिखाते हुए उसे बुझाने जंगल की तरफ गई थीं। लेकिन इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पाण्डे पर पुलिस का शिकंजा, बाउंसरों और गनरों पर बड़ी कार्रवाई, देखें पूरी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार अंजू देवी घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल में फैल रही आग को बुझाने का प्रयास कर रही थीं। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल के पास मिला, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी की बड़ी कार्रवाई, रोजाना लाखों का IPL सट्टा चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 करोड़ के खेल का खुलासा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रोकथाम के लिए प्रभावी इंतजाम नहीं किए जा रहे। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- गौवंश संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : राजेन्द्र अन्थवाल

सम्बंधित खबरें