लालकुआँ:- मोटाहल्दू में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, जनसंवाद में सुनीं स्थानीय समस्याएं, कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। लालकुआँ विधानसभा के मोटाहल्दू स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के आवास पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संगठन, जनसेवा एवं विकास कार्यों को लेकर स्नेहिल मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....


इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला, मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, नवीन पपोला, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनसंवाद और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें