
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत पारिवारिक आशीर्वाद और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की। उन्होंने सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार विशेष हवन-यज्ञ में भाग लिया और मां काली का आशीर्वाद लिया। उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी इस दौरान साथ रहीं। मंदिर परिसर में दंपति ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी पहुंचकर गणेश जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला, किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत कर मंत्री गणेश जोशी को बधाई दी।
कार्यक्रम में देहरादून जनपद से भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जन्मदिवस के इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया।











