
देहरादून। उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत समारोह की तैयारियों का पूर्व निरीक्षण भी किया था।
राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से ठीक पहले होने के कारण विशेष महत्व रखता है।











