Ad

नैनीताल में स्वच्छता ही सेवा अभियान और राष्ट्रीय एकता दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत आज नैनीताल जिले में स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर नागरिकों को स्वच्छता, गंगा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता शपथ लेकर गंगा व उसकी सहायक नदियों की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- तपती धूप और भारी बारिश में भी नहीं थमे बिंदुखत्ता के कदम, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर घर-घर पहुंचा आंदोलन….

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। छात्राओं ने देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के संदेश के साथ सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, इको वैन और लोडिंग वाहन की टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर….

इन आयोजनों का संचालन अध्यक्ष/जिलाधिकारी, जिला गंगा समिति नैनीताल के निर्देशन में तथा सदस्य सचिव/प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी और जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति के समन्वय से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:- बॉयफ्रेंड के बुलावे पर रात में घर से निकली 18 वर्षीय कांति, सुबह 5 किमी दूर मिला शव...

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक चेतना को प्रोत्साहित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें