Ad

श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड: आरोपी दंपती गिरफ्तार, बनाई अश्लील वीडियो, पहले मारा फिर शव को काटकर कट्टे में भरा

श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दंपती को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गीता और उसका पति हिमांशु उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों ने श्यामलाल को दो फरवरी को अपने घर बुलाया और उनकी अश्लील तस्वीरें दिखाते हुए ब्लैकमेल करने लगे। श्यामलाल ने मना किया तो दोनों ने उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की गार्डर गिरने से मौत....

एक दिन शव को कमरे में रखा और फिर अगले दिन हिमांशु ने शव के पांच टुकड़े कर दिए। हिमांशु मेडिकल का छात्र था तो वह जानता था कि शव को अगले दिन काटा जाए तो खून कम निकलता है। लिहाजा उसने जोड़ों से श्यामलाल के शव को काटा और उसे प्लास्टिक के कट्टे में रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...देखें वीडियो...

चार फरवरी को वहां पर गीता का भाई अजय कुमार और जीजा धनराज पहुंचे। दोनों शव को लेकर देवबंद गए और नहर में बहा दिया। पुलिस ने इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार दंपती पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सम्बंधित खबरें