Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डूंगरा बोरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी डूंगरा बोरा अपनी टैक्सी (संख्या UK03 TA 2479) से लोहाघाट की ओर जा रहे थे। टैक्सी में उनके साथ मनीषा पुत्री हजारी राम और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

बताया जा रहा है कि डूंगरा बोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफलता पाई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल को लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें