Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नैनीताल दौरे का सफल समापन, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना

हल्द्वानी: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने श्री माँ नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

प्रवास के उपरांत राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज सायं हल्द्वानी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

उनके प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें