Ad

लालकुआँ में हरित अभियान को मिली रफ्तार, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…..

लालकुआँ। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा के हल्दुचौड़ मंडल अंतर्गत दुम्का बंगर, बच्ची धर्मा ग्राम एवं दीना ग्राम सभा में पौधों का वितरण किया। यह कार्यक्रम आनन्दा डेयरी के स्वामी सुरेश जोशी के सहयोग तथा डॉ. आशुतोष पंत के सौजन्य से आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर:- उधम सिंह नगर में हरियाली की नई क्रांति, कैलाश रिवर बैड मिनरल्स एलएलपी ने 1000 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश....

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ महालक्ष्मी के चरणों में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की...

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष महेश जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट, रवि राणा, समाजसेवी शोभा जोशी एवं योगेश जोशी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा, स्व. हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जताया गहरा शोक

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रकृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया। “एक पौधा – एक जीवन” और “हरियाली ही खुशहाली है” के संदेश के साथ लोगों को हरित अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें