
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय (LBS कॉलेज) हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल छा गया। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 28 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने 204 मतों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की।
परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी और विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी रहा।
ADVERTISEMENTS










