Ad

हल्दूचौड़ में डंपर ने पिता-पुत्री को कुचला, बेटी की मौके पर मौत…..

गायत्री शक्तिपीठ के पास नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिता गंभीर घायल; पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया

हल्दूचौड़। नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दूचौड़ क्षेत्र में गायत्री शक्तिपीठ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन सवार पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्री दोपहिया वाहन से हल्द्वानी की ओर से किच्छा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री शक्तिपीठ के समीप पीछे से आए डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़:- एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, हिमांशु पांडे अध्यक्ष निर्वाचित, खुशी मेहता ने 204 मतों से मारी बाजी, समर्थकों में जश्न

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, मृतका और घायल की पहचान समेत हादसे से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- मदरसों की मान्यता पर बड़ा अपडेट, 60 संस्थानों को मिला अल्पसंख्यक विद्यालय का दर्जा, देखें पूरी अपडेट.....

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हादसा, हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हल्दूचौड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम अब भी पर्याप्त नजर नहीं आते।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही के अलावा कई स्थानों पर मानकविहीन कट तथा विपरीत दिशा से वाहनों के आने-जाने की समस्या बनी हुई है। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- मदरसों की मान्यता पर बड़ा अपडेट, 60 संस्थानों को मिला अल्पसंख्यक विद्यालय का दर्जा, देखें पूरी अपडेट.....

गुरुवार को हुआ हादसा पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर हुआ। ऐसे में लोगों ने हाईवे पर यातायात नियंत्रण, अवैध एवं मानकविहीन कटों की निगरानी तथा भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों के बाद केवल कार्रवाई करने के बजाय हाईवे के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें