हरिद्वार:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी के बहाने MP से हरिद्वार बुलाया, युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव…. जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। मध्य प्रदेश की एक युवती ने हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर के आधार पर पथरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश निवासी युवती की करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवती का कहना है कि उस समय युवक की इंस्टाग्राम आईडी अमन सिंह के नाम से थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

युवती के आरोप के अनुसार, वर्ष 2024 में युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर शाहरुख कर लिया। नाम बदलने के संबंध में पूछने पर उसने युवती से कहा कि उसका नाम अमन ही है और उसने कुछ समय के लिए नाम बदला है। युवती के मुताबिक, इसी विश्वास के चलते वह युवक के संपर्क में बनी रही।

शादी के लिए मध्य प्रदेश से हरिद्वार पहुंची युवती

तहरीर में युवती ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को वह युवक से शादी करने के लिए अपने घर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। 14 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे युवक उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला और वहां से हरिद्वार ले आया। आरोप है कि इसके बाद युवक उसे हरिद्वार में एक ठिकाने पर ले गया।

युवती का आरोप है कि वहां युवक ने पहली बार उसे बताया कि वह दूसरे धर्म से है और शादी के लिए उसे अपना धर्म बदलना होगा। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

तीन दिन कमरे में बंद रखने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद युवक ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि कमरे के बाहर ताला लगा दिया गया और उसे करीब तीन दिनों तक भूखा रखा गया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान युवक का बड़ा भाई कमरे में आया और उसके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया। युवती के मुताबिक, इस दौरान वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

अस्पताल से अज्ञात स्थान पर छोड़ने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के बाद युवक उसे बेहोशी की हालत में गाड़ी से किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और वहां छोड़कर चला गया। किसी तरह बच निकलने के बाद युवती ने अपने भाई से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसका भाई उसे पथरी थाने लेकर पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पथरी थाना पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें