Ad

हरिद्वार/ऋषिकेश:- गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवधाम पहुंचे सांसद तेजस्वी सूर्या और दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, भगवान शिव से मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद….

हरिद्वार/ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में आयोजित कांवड़ यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता की। हरिद्वार के पावन गंगा घाट से गंगाजल लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचे।

कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत….

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा सभी के मंगल की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट शिफ्टिंग से लेकर इन मुद्दों पर लगी मोहर, देखें अपडेट....

कांवड़ यात्रा के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर के समीप पौधारोपण भी किया गया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: हरकी पैड़ी की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों पर काल बनकर आई रोडवेज बस, एक युवक की मौत, दो घायल......

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें