हल्द्वानी ब्रेकिंग:- रामपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक व चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले शमशेर सिंह रौतेला दूसरे पूर्व सैनिक हैं। इससे पहले गुरुवार को हल्दूचौड़ क्षेत्र में सड़क पार करते समय पूर्व सैनिक हरीश चंदोला की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक और चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें