उत्तराखंड:- यहां भाई ने की बहन की हत्या, शव बोरी में डाल फेंका चाय के बागान में, मामला जान आप भी हो जाएंगे दंग….

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून- राजधानी देहरादून के स्मिथनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन की हत्या कर बोरे में भरकर शव झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

22 सितंबर को बसंत विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टी-स्टेट पितांबरपुर स्थित मजार के पास झाड़ियों में बोरे के अंदर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से शव बरामद किया। प्रारंभिक पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद शव की तस्वीरें आसपास और सोशल मीडिया पर साझा की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

कुछ ही समय बाद मृतका की शिनाख्त स्मिथनगर निवासी 20 वर्षीय विशाखा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि विशाखा और उसका भाई विशाल नशे की लत के शिकार थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच सिलिंडर बेचने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर विशाल ने कपड़े से बहन का मुंह बांधकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

हत्या के बाद विशाल ने अपने किराएदार लोकेंद्र उर्फ राजा के साथ मिलकर शव को बोरे में भरकर चाय बागान स्थित मजार के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

वहीं, मुख्य आरोपी विशाल फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे बुलबुल चौक से स्मिथनगर जाने वाली सड़क पर दबोच लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें