Ad

खेल के दौरान मुंह पर गेंद लगने से हॉकी खिलाड़ी घायल, एम्स ऋषिकेश लाया गया, आज खेलेंगी मैच

रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। मुंह पर गेंद लगने से घायल खिलाड़ी को तुरंत एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज होने वाले खेल में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

मंगलवार की सुबह स्टेडियम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे हॉकी के मुकाबले के दौरान खिलाड़ी यमुना के मुंह पर तेज रफ्तार से गेंद लग गई। जिससे उसके मुंह पर गहरी चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

इस घटना के कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद खेल को दोबारा से शुरू कर दिया गया। एम्स में इलाज के बाद खिलाड़ी की हालत में सुधार है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि घायल खिलाड़ी की स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। खिलाड़ी आज मैच खेलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....
Ad

सम्बंधित खबरें