
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कवरेज के दौरान पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। हमले में घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से कृष्णा हॉस्पिटल (नैनीताल रोड) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं क्षेत्र के पत्रकारों में घटना को लेकर रोष है और उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।











